खुद से बातें करे – Just talk to yourself, self improvement tips in Hindi. आपके चारों ओर आनंद और मनोरंजन के अनेक साधन मौजूद हैं। बुद्धिमान व्यक्ति हर चीज और हर जगह पर आनंद खोज लेता है। आप सुबह उठे तो उस समय कमर कसकर दृढ़ निश्चय करें कि चाहे कुछ भी हो, आज के दिन को आनंद और उल्लास का दिन बनाकर ही रहेंगे। इसका परिणाम ये होगा कि संभावित असफलता और संकट पास नहीं आएंगे।
![]() |
| Talk to yourself |
आपका दिन बेकार में बर्बाद नहीं होगा। आप जितना काम कर पाते, उससे दो गुना काम जरुर कर डालेंगे। अगर मन दुखी हो तो प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए खूब हंसिए और मुस्कुराइए। जोर-जोर से खिलखिलाकर हंसने का प्रयत्न कीजिए।कष्टों को हमेशा नजरअंदाज कीजिए, उनका मजाक उड़ाइए। जब हम उनकी उपेक्षा (ignore) करते हैं, उन्हें भुला देते हैं, तब वे विचार हमारे लिए दुखदाई नहीं रहते। मुश्किलों में अपने मन को सुधारकर उनका मुकाबला करने की शक्ति पैदा करना बहुत उत्तम गुण है।
इसलिए अपने मन को वश में रखने की शक्ति प्राप्त कीजिए, ताकि हिन चित्तवृत्तियां आपको न डिगा सके। कितनी भी कठिनाईयां हों, अपने विचारों पर दृढ़ रहिए। आपकी विजय-पताका फहराएगी और आप अपने उद्देश्य में सफल होंगे।
मनुष्य जिस बात का चिंतन और मनन करता है और जिन उद्देश्यों की पूर्ति का संकल्प करता है, उनमें उसे मानसिक निश्चय द्वारा ही सफलता प्राप्त होती है। संकल्प का ही दूसरा नाम सफलता है और व्यक्ति का मन संकल्पों का स्रोत है।
इसलिए मन में किसी प्रकार की कमजोरी न आने दें, उसमें जंग न लगने दें। अगर मन प्रफुल्लित रहेगा, तो निर्बल शरीर भी कठिन-से-कठिन कार्य करने में समर्थ हो सकता है।
