मुझे आत्महत्या करना है? मुझे SUICIDE करना है?

मुझे आत्महत्या करना है? मुझे SUICIDE करना है? लोग आत्महत्या क्यों करते हैं? आत्महत्या करने से आपकी सारी समस्या समाप्त हो जाएगी?



आत्महत्या यानि खुद से अपनी जान ले लेना, अगर कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है तो उससे बड़ा डरपोक और कोई नहीं। हमें दुनिया में लाने वाले हमारे माता-पिता हैं, जिसकी वजह से हम जिन्दा है। जरा सोचो अगर हम आत्महत्या कर ले तो उनके दिल पे क्या बीतेगी? तनाव और समस्या तो सभी के साथ होती है लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाय आत्महत्या करना एक बहुत बड़ी बेवकूफी है।

जिंदगी में उतार-चढ़ाव, सुख-दुख आते ही रहते है, पर उनसे डट कर सामना करना ही समझदार लोगों की पहचान है।

हमारे सनातन हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इंसान मरने के बाद फिर से जन्म लेता है, और फिर से अपनी जिंदगी जीता है. पर आत्महत्या करने के बाद आपको जो नई जिंदगी मिलेगी जो इस जिंदगी से भी बुरी हो, तो क्या करोगे? क्या फिर से आत्महत्या करोगे?

अपनी जिंदगी में जितने भी समस्या आए उन्हें पीठ दिखने के बजाय डट कर सामना करो। देखना तुम्हारी समस्या बहुत जल्दी सुलझ जाएगी।

जो सोचते हो वो नहीं होता, तो आत्महत्या करने निकल पड़े… अपनी जिंदगी से प्यार करो, मारना है तो अपनी इच्छाओं को मारो, खुद को नहीं।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने